कासगंज: कासगंज शहर में एसपी ओपी सिंह के नेतृत्व में 1 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार शाम 6 बजे कासगंज शहर में पुलिस प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाम करीब छह बजे शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व जिले के पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। वहीं बड़ी संख्या में शहर के व्यापारी आम नागरिक भी यात्रा में शामिल हुए।