बीना: धनोरापुरा में नहीं शमशान घाट,बारिश में रुका रहा अंतिम संस्कार,सरपंच बोले-बारिश के बाद शुरू होगा निर्माण
#jansamasya
Bina, Sagar | Sep 23, 2026 ग्राम पंचायत सरगोली के ग्राम धनोरा पुरा का है। यहां आजादी के इतने साल बाद भी शमशान घाट नहीं है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक महिला की मौत हो गई थी, लेकिन तेज बारिश की वजह से परिजन उसका अंतिम संस्कार समय पार नहीं कर पाए। परिजन बारिश रुकने का इंतजार करते रहे, तब जाकर अंतिम संस्कार हो सका। सोचिए, अपनों को खोने का दुख और ऊपर से ये परेशानी।