चकरनगर: चकरनगर ब्लॉक परिसर में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन
इटावा जनपद के विकासखंड परिसर चकरनगर में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे हर घर तिरंगा अभियान को हवा देते हुए खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने आंगनवाड़ियों व आश बहुओं के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिंरगा यात्रा में खण्ड विकास अधिकारी यदयवीर सिंह राजपूत ने समस्त क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।