बहराइच: बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 293365.00 क्यूसेक पानी, सरयू खतरे के निशान से नीचे बह रही है
तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। बुधवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 293365.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 126629 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 164038, सरयू बैराज से 2698 क्यूसेक पानी छोड़ा।