मुरैना: होटल पर पुलिस की रेड, दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध हालत में मिले
मुरैना। शहर के लोहिया बाजार स्थित द फूड गैराज होटल में बुधवार शाम पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। सीएसपी दीपाली चंदोलिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना पर कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान होटल से दो युवक और दो युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस सभी को पकड़कर कोतवाली थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस की पूछताछ और कार्रवाई जारी थी। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी।