बटियागढ़: बटियागढ़ के नीमन तिराहे पर अज्ञात वाहन ने चार मवेशियों को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के नीमन तिराहे पर अज्ञात वाहन ने सड़क पर बेठे चार मवेशियों को रौंद दिया, सड़क पर मवेशियों के क्षत विक्षत शव पड़े देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और घटना से नाराज होकर सड़क पर जाम लगा दिया,ग्रामीणों के प्रदर्शन से दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे पर यातायात बाधित हो गया घटना की सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस और प्रशासन अधिकारी भी मौके पर पहुंची