चंदौसी: चंदौसी न्यायालय में रोटी बनाने में देरी पर तीन सगे भाइयों ने की हत्या, कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
रोटी बनाने में देरी करना ढाबा संचालक रिहान को भारी पड़ गया। चमन सराय इलाके में 30 जुलाई 2021 को रोटी को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला कर रिहान की हत्या कर दी गई थी। मामले में चन्दौसी जिला अदालत ने शुक्रवार शाम 5 तीन सगे भाइयों सलमान, सलीम और जावेद को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीनों पर कुल सवा चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।