Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

15 सूत्री मांगों को लेकर पूसा में खेग्रामस का सामूहिक अनशन शुरू, भूमिहीन मजदूरों ने बुलंद की आवाज। 13–14 अगस्त को प्रखंड-अंचल मुख्यालय पर सत्याग्रह, जमीन-आवास, रोजगार, राशन, पेंशन और शिक्षा-स्वास्थ्य की मांग। पूसा/समस्तीपुर, 13 अगस्त 2026। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के राज्यव्यापी आह्वान पर 15 सूत्री मांगों को लेकर पूसा प्रखंड-अंचल कार्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के समक्ष सामूहिक अनशन-सत्याग्रह शुरू किया गया। आंदोलन में भूमिहीन, खेत-मजदूर, गरीब, किसान, प्रवासी श्रमिक एवं सामाजिक रूप से वंचित लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। सत्याग्रह 13 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 14 अगस्त शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। आंदोलन की अध्यक्षता खेग्रामस नेता राजेश शर्मा ने तथा संचालन दीपक कुमार चौधरी ने किया। आंदोलनकारियों ने सभी भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल आवासीय भूमि और आवास, सरकारी जमीन पर वर्षों से बसे गरीब परिवारों को बासगीत पर्चा, गरीबों के लिए आवासीय कॉलोनी, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, एलपीसी एवं भूमि मापी जैसे कार्यों में तेजी लाने की मांग की। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपये, जरूरतमंदों को राशन कार्ड एवं पर्याप्त दाल, अकुशल मजदूरों के लिए 700 रुपये दैनिक न्यूनतम मजदूरी, प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा व रोजगार की गारंटी तथा वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन को 3,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग उठाई। साथ ही पानी, सफाई एवं होल्डिंग टैक्स में राहत, शिक्षा के निजीकरण पर रोक तथा अंचल कार्यालय और भू-माफिया-बिचौलियों के कथित गठजोड़ की जांच सहित 15 सूत्री मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। #खेग्रामस #Khegramas #Pusa #Samastipur #SamastipurNews #भूमिहीन #खेतमजदूर #मजदूरआंदोलन #सामूहिकअनशन #सत्याग्रह #15सूत्रीमांग #भूमिअधिकार #आवासअधिकार #रोजगार #राशन #पेंशन #शिक्षा #स्वास्थ्य #बिहारन्यूज #ग्रामीणमजदूर #किसानमजदूर #StreamBihar

Ujiarpur, Samastipur | Aug 13, 2026

MORE NEWS