🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर वैशाली में राष्ट्रभक्ति का उत्सव 🇮🇳
हाजीपुर के अक्षयवट राय स्टेडियम में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। माननीय प्रभारी मंत्री श्री निशांत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
🇮🇳 ‘वैशाली पथ प्रहरी ऐप’ का शुभारंभ — सड़क सुरक्षा और नागरिक जनभागीदारी को नई गति।
🏠 भूमिहीन परिवारों को वासगीत पर्चा — अधिकार और सम्मान की दिशा में मजबूत कदम।
👩💼 महिला पर्यवेक्षिकाओं को चयन पत्र — महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा।
🏅 शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों, प्रतिभाओं एवं उत्कृष्ट संस्थाओं का सम्मान — राष्ट्रसेवा और जनसेवा को सलाम।
जिले के महादलित टोलों से लेकर प्रखंडों, नगर निकायों, विद्यालयों और सरकारी संस्थानों तक तिरंगा शान से लहराया। 🇮🇳
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ ने पूरे वैशाली को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
आइए, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग को नमन करते हुए एकता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी के साथ विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध वैशाली के निर्माण का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳
जय बिहार! ❤️
जय वैशाली!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
28 views | Vaishali, Bihar | Aug 15, 2026