कानपुर देहात में जमीन धंसी… 12 फीट नीचे खुला रहस्य!
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के तिलौंची गांव में बारिश के बाद जमीन धंसने से करीब 4 फीट चौड़ा और 12 फीट गहरा गड्ढा बन गया। गड्ढे के अंदर दो अलग-अलग दिशाओं में सुरंगनुमा रास्ते दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में प्राचीन सुरंग होने की चर्चा शुरू हो गई।
ग्रामीणों का दावा है कि इस जगह पर कभी पुरानी गढ़ी हुआ करती थी। कुछ जानकार इसे करीब 400 साल पुरानी सुरक्षा सुरंग होने की संभावना जता रहे हैं।
ग्रामीणों ने रस्सी से टॉर्च और मोबाइल नीचे उतारकर देखा, तो अंदर पूर्व और पश्चिम दिशा में सुरंगनुमा संरचना नजर आई। सूचना पर पुलिस पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर गड्ढे को ड्रम व बल्लियों से ढककर आवाजाही रोक दी गई।
राजस्व लेखपाल ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। अब पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही साफ होगा कि जमीन के नीचे मिली संरचना वास्तव में प्राचीन सुरंग है या कुछ और।
📍 लोकेशन: �
Mathura, Mathura | Aug 21, 2026