भादरा: कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण, मंडी यार्ड में विकास कार्यों का शिलान्यास
भादरा कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्मित कार्यालय भवन का विधायक संजीव बेनीवाल ने लोकार्पण किया। भवन पर 84.47 लाख रुपये खर्च हुए हैं। मंडी यार्ड में चारदीवारी, टिन शेड फर्श, सुलभ कॉम्प्लेक्स व लेबर शेड सहित 99.90 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी हुआ। इनसे किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।