खरगोन जिले के मंडलेश्वर में स्थित महारानी लक्ष्मीबाई टावर (घंटाघर/झंडा चौक) आजादी के इतिहास का गवाह है. 1942 में स्वतंत्रता सेनानियों ने यहीं अंग्रेजों को चुनौती देते हुए तिरंगा फहराया था, जिसकी परंपरा आज भी जारी है. आज 15 अगस्त और 26 जनवरी को मुख्य सरकारी आयोजन शासकीय स्कूल मैदान में होता है, लेकिन झंडा चौक पर ध्वजारोहण की पुरानी परंपरा को भी कायम रखा गया ह