*कॉफी विद डीएम कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने साझा किए जिले के विकास से जुड़े सुझाव*
*खेल, शिक्षा, युवा अवसर, डिजिटल कौशल एवं प्रशासनिक सुधार पर विद्यार्थियों ने रखे विचार*
गया, 12 अगस्त 2026, “कॉफी विद डीएम” कार्यक्रम का दूसरा सत्र आयोजित हुआ। ज़िला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों यथा शिक्षा, खेल, युवा विकास, डिजिटल कौशल, रोजगार एवं प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खुल कर अपनी सुझाव को साझा किए।
1. फतेहपुर निवासी आदर्श मिश्रा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में BBA LL.B. के विद्यार्थी हैं। वे Moot Court, Legal Research, Legal Aid Clinic एवं विधिक जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय हैं तथा सिविल सेवा में जाकर जनसेवा करना चाहते हैं। इन्होंने बताया कि गया जिले के ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्कूल ड्रॉपआउट को प्रमुख चुनौती बताया। उन्होंने विद्यालयों में आधारभूत संरचना मजबूत करने, शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण, डिजिटल लर्निंग सुविधाओं के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं मेंटरशिप कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समितियों के माध्यम से सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने और शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। इन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं ड्रॉपआउट में कमी से जिले के युवाओं के लिए रोजगार एवं विकास के बेहतर अवसर तैयार होंगे।
2. चंदौती प्रखंड निवासी तानवी राज मगध विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा हैं तथा वे कई वर्षों से बास्केटबॉल से जुड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। उन्होंने जिला एवं राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक प्राप्त किए हैं तथा वर्तमान में युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने में सहायक बास्केटबॉल कोच के रूप में भी योगदान दे रही हैं। इन्होंने कहा कि गया जिले में खेल सुविधाओं एवं मौजूदा खेल मैदानों के बेहतर रखरखाव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नए खेल मैदान एवं सामुदायिक खेल केंद्र विकसित करने, ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों, विशेषकर बालिकाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने तथा स्कूल, कॉलेज एवं खेल संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया। इससे युवाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ेगी और गया के प्रतिभावान खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
3. गया टाउन निवासी शुभम आनंद IGNOU में PG के विद्यार्थी हैं। वे 2015 से नियमित रक्तदाता हैं और अब तक 42 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा वृक्षारोपण, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता, कोविड-19 राहत कार्य एवं वंचित बच्चों की शिक्षा में भी सक्रिय योगदान दिया है। इन्होंने अपने सुझाव देते हुए कहा कि आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर ब्लड बैंक, अस्पताल, NGOs एवं सत्यापित स्वैच्छिक रक्तदाताओं का समन्वित नेटवर्क बनाने का सुझाव दिया। इससे जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
4. चंदौती प्रखंड निवासी जिग्यासा भारती सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं तथा कक्षा 11वीं में 89 प्रतिशत अंक के साथ PCB (Physics, Chemistry, Biology) की छात्रा हैं। उनकी करियर आकांक्षा इतिहास एवं राजनीति को मुख्य विषय के रूप में पढ़कर भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जाने की है। इन्होंने अपने सुझाव देते हुए कहा कि गया के युवाओं के लिए अवसरों की कमी को प्रमुख समस्या बताते हुए “Youth Exposure & Innovation Hubs” स्थापित करने का सुझाव दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति, विभिन्न प्रतियोगिताओं, कौशल विकास, मेंटरशिप एवं आधुनिक डिजिटल संसाधनों की जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने Youth Innovation एवं Skill Clubs, सामुदायिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं के समाधान से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उनका सुझाव था कि गया में ऐसे अवसर विकसित किए जाएं, जिससे युवाओं को बेहतर शिक्षा एवं करियर के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।
5. नगर प्रखंड निवासी नैतिक प्रकाश सरस्वती विद्या निकेतन +2 विद्यालय में कक्षा 12 के विद्यार्थी हैं। उन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 84.46 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। इनके द्वारा सुझाव दिया गया कि 10+2 सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं कौशल आधारित शिक्षा, योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता तथा विद्यार्थियों के अनुकूल शैक्षणिक वातावरण विकसित करने का सुझाव दिया। साथ ही, विद्यालय अवधि में प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन से बचने तथा सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों के रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और उनकी सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्रशासन द्वारा व्यवहारिक एवं उपयोगी सुझावों पर आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा युवाओं को विकास की प्रक्रिया से निरंतर जोड़ा जाएगा। उन्होंने जिले के अन्य युवाओं से भी इस पहल से जुड़ने तथा अपनी अपेक्षाओं एवं रचनात्मक सुझावों को जिला प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस तरह का सेशन नियमित रूप से हर बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होगी जिन इच्छुक युवा गया जिले की NIC वेबसाइट या https://Tinyurl.com/DMgaya पर उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकते हैं। जितने भी आज सुझाव प्राप्त हुए हैं उन पर अमल लाने के लिए जिला प्रशासन कार्य करेगा।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने ‘कॉफी विद डीएम’ जैसी पहल की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इसके पश्चात इस कार्यक्रम में आये सभी विद्यार्थियों को तिरंगा यात्रा में शामिल किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar PMO India CMO Bihar Samrat Choudhary DDNewsLive Home Department, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar Bihar Education Department
62 views | Gaya, Bihar | Aug 13, 2026