चायल: तिल्हापुर गांव में यमुना में डूबी युवती के परिजनों को चार लाख की सहायता, कौशाम्बी की प्रभारी मंत्री ने की मुलाकात
चायल तहसील क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी युवती की यमुना नदी में डूबने से हुई मौत के बाद प्रदेश सरकार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी। गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं कौशाम्बी की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतका की मां के नाम चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।