Public App Logo
मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का मामला मेरठ: डिलीवरी में महज 5 मिनट की देरी से नाराज बैंक मैनेजर यमन कंसल और उसकी पत्नी ने डिलीवरी बॉय अमित को फ्लैट में बंद कर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों ने करीब 3 मिनट तक अमित को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी बैंक मैनेजर यमन कंसल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसकी पत्नी अभी फरार बताई जा रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। #Meerut #MeerutNews #DeliveryBoy #CrimeNews #ViralVideo #PoliceAction #BreakingNews #UttarPradesh #Crime #NCRExpressNews - Gautam Buddha Nagar News