सोरांव: मऊआइमा इलाके के कंचनपुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक से हुई मारपीट, मुकदमा नहीं हुआ दर्ज
मऊआइमा क्षेत्र के कंचनपुर चौराहे के पास रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर युवक का सिर फोड़ दिया और पैर तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का जिला अस्पताल बेली में उपचार कराया गया।किरांव गांव निवासी सुमन पाल पत्नी संजय पाल ने नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।