जगदलपुर: गैलेंट्री मेडल के लिए चयनित बस्तर के 101 जवानों से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी शौर्य और बलिदान की गाथाएं
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने गैलेंट्री मेडल के लिए चयनित बस्तर संभाग के 101 वीर जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जवानों से बातचीत कर नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता के अनुभव सुने।