गिद्धौर: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, WhatsApp चैट से खुलेगा नशे के अवैध कारोबार का राज
Gidhaur, Chatra | Sep 30, 2026 चतरा। चतरा पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20.98 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई गिद्धौर थाना क्षेत्र के चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग स्थित सलीमपुर मोड़ के समीप हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के लोवागड्डा निवासी निराला कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अपाची बाइक, iPhone, चांदी की