हत्या की घटना के बाद घटनास्थल पहुंचे DIG, परिजनों से मिले
वैशाली के सदर थाना क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के बाद तिरहुत क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
DIG ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और संबंधित पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
DIG ने मृतक के परिजनों से भी मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस द्वारा नियमानुसार त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
न्यूज़ बिहार लाइव | अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस का एक्शन तेज।
Rahui, Nalanda | Aug 14, 2026