वारासिवनी: छत की लोहे की रॉड से लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, वारासिवनी पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी
ग्राम पंचायत वारा के शिवधाम मोहल्ले में 45 वर्षीय सुरेंद्र मानेश्वर का शव मंगलवार सुबह मकान की छत पर लोहे की रॉड से गमछे के सहारे लटका मिला। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र सोमवार रात करीब 8:30 बजे सैलून से घर लौटे थे। सुबह पुत्र अनुज ने छत पर शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों की जांच जारी है।