Public App Logo
**मधेपुरा में शिक्षक के घर बड़ी चोरी: नकदी, स्कूल टैब समेत करीब 10 लाख का सामान ले उड़े चोर** बिहार के मधेपुरा शहर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर दो स्थित ज्ञानदा पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले एक शिक्षक के घर से देर रात करीब 10 लाख रुपये मूल्य की नकदी और कीमती सामान चोरी हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित शिक्षक संजीव कुमार के अनुसार, मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे। बुधवार तड़के करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली, तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर में घुसकर नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो चुके हैं। - Bihar News