चांदपुर: हीमपुर दीपा के ग्राम सुदनीपुर रावटी में 50 वर्षीय हेमचंद्र उर्फ भोला पुत्र ओमप्रकाश का शव खेत में पेड़ से लटका मिला
हीमपुर दीपा के ग्राम सुदनीपुर रावटी निवासी 50 वर्षीय हेमचंद्र उर्फ भोला पुत्र ओमप्रकाश का शव उसी के खेत में पेड़ से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया। वहीं घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। थाने पहुंची मृतक की बेटी पूजा ने बताया कि पिछले 6 दिनों से घर नही पहुंचे थे।हत्या की आशंका व्यक्त की।