हज़ारीबाग: हजारीबाग के उच्चाबेडा क्षेत्र में फिर लौटा अकेला हाथी, खेतों में खड़ी धान की फसल कर रहा बर्बाद
हजारीबाग के उच्चाबेडा क्षेत्र में फिर लौटा अकेला हाथी, खेतों में खड़ी धान की फसल कर रहा बर्बाद। हजारीबाग जिले के दारू और टाटीझरिया प्रखंड की सीमा पर स्थित उच्चाबेडा गांव में मंगलवार को एक फिर जंगली हाथी के आ धमकने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हाथी किसानों के खेतों में तैयार हो रही धान की फसल को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहा है।