सिहोरा: ग्राम प्रतापपुर मझगवां में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब व 200 किलो महुआ लाहन बरामद
मदिरा के अवैध विक्रय संग्रहण परिवहन की सूचना पर जबलपुर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की निदेशन सहायक आपकारी आयुक्त जबलपुर श्री संजीव कुमार दुबे के मार्गदर्शन में सिहोरा के ग्राम प्रतापपुर मझगवां में अलग-अलग स्थान पर दबिश की कार्रवाई की गई। जिसमें 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया।