भरथना: स्वतंत्रता दिवस की एक दिन पूर्व संध्या पर बकेवर 50 शैय्या अस्पताल तिरंगा रोशनी से जगमगाया
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व बकेवर 50 शैय्या अस्पताल तिरंगे के रंगों में जगमगा उठा।अस्पताल भवन को रंग बिरंगी तिरंगा रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है।अस्पताल की यह आकर्षक सजावट राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही।अस्पताल के CMS डॉ. संदीप गुलाटी के निर्देशन में गुरुवार देररात 7:30 बजे स्वतंत्रता दिवस एकदिन पूर्व संध्या पर सजाया।