जतारा: जतारा बीत आब्दा में वन विभाग ने रेत माफिया पर कसा शिकंजा, जंगल से अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर जब्त
जतारा वन परिक्षेत्र में नवागत रेंजर मुकेश अहिरवार के नेतृत्व में वन अमले ने वन भूमि से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। कार्रवाई बीट आब्दा के कक्ष क्रमांक RF-275 में की गई, जहां मजदूर ट्रॉली में रेत भर रहे थे। वन अमले को देखते ही चालक और मजदूर मौके से भाग निकले।विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया है।