बहराइच: धर्मापुर खेत से लौटते समय जंगली जानवर के हमले में महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच। कोतवाली मूर्तिहा क्षेत्र के ग्राम गुजरहना, धर्मापुर निवासी बुजुर्ग महिला खेत गई थीं। घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान खेत के आसपास जंगली जानवर के हमले के बाद उनका शव बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।