इगलास: इगलास में श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को वनखंडी महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी लाइन लगी रही
Iglas, Aligarh | Aug 10, 2026 इगलास। श्रावण माह के द्वितीय सोमवार को भोर से ही कस्बा के वनखंडी मंदिर में भक्तों की लाइन लगी रही। कई श्रध्दालुओं ने रामघाट से गंगाजल लाकर परिवार के साथ अभिषेक करके खुशी का अनुभव किया। इस दौरान जहां पुलिस कर्मियों को भी व्यवस्था बनाए रखने के पसीना बहाना पड़ा वहीं वनखंडी महादेव से जुड़े स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।