झांसी: झांसी में दिव्यांगजनों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारे लगाए
Jhansi, Jhansi | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झांसी के इलाइट चौराहे से दिव्यांगजनों द्वारा शनिवार की दोपहर 1 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों से माहौल देशभक्ति मय हो गया