महेशपट्टी में फिर दिखी इंसानियत की मिसाल, बेटी की शादी में समाजसेवी राजू सहनी ने दिया फर्नीचर सेट.
समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड स्थित लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत के वार्ड 12 में गरीब परिवार की बेटी मनीषा कुमारी की शादी की खुशियों में समाजसेवी राजू सहनी ने सहयोग का हाथ बढ़ाया। आर्थिक परेशानी से जूझ रहे परिवार को उन्होंने शादी के लिए फर्नीचर सेट उपलब्ध कराया।
राजू सहनी की इस पहल से परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई। स्थानीय लोगों ने उनकी सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरत के समय गरीब परिवारों की मदद करना समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश है। बताया गया कि राजू सहनी इससे पहले भी जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करते रहे हैं।
#राजूसहनी #समाजसेवा #महेशपट्टी #उजियारपुर #समस्तीपुर #बेटीकीशादी #इंसानियत #गरीबोंकीमदद #सामाजिककार्य #मानवता #RajuSahni #Samastipur #Ujiarpur #StreamBihar