दरभा: बारिश ने खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, चितापुर की पुलिया धंसी; दरभा मुख्यालय से संपर्क टूटा
Darbha, Bastar | Aug 16, 2026 लगातार बारिश के बीच दरभा विकासखंड के चितापुर क्षेत्र में सड़क पर बनी पुलिया धंस जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण चितापुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों का विकासखंड मुख्यालय दरभा से संपर्क टूट गया है।