चाईबासा के समीप घाघरी गांव की मुख्य सड़क पर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे अचेत पड़ा मिला। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है और काफी मात्रा में खून बह चुका था। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह अस्पताल पहुंचाए जाने के समय बेहोशी की हालत में था।