मसूरी: भट्टा-क्यारकुली में भाजपा की ममता पुंडीर ने 145 वोटों से दर्ज की जीत
मसूरी। ग्राम सभा भट्टा-क्यारकुली के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ममता पुंडीर ने मोनिका रावत को 145 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। क्षेत्र पंचायत सदस्य सृष्टि रावत के इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था।
जीत के बाद समर्थकों ने विशाल जुलूस निकाला और आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटीं। ढोल-दमाऊ की थाप पर समर्थक जमकर झूमे। भाजपा नेताओं ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए ग्राम सभा के विकास कार्यों को गति देने की बात कही।
#Mussoorie #मसूरी #भट्टा_क्यारकुली #BJP #ममता_पुंडीर उत्तराखंड_समाचार UttarakhandNews UdayUttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Oct 14, 2026