घाटमपुर। गांव के किनारे आम के बगीचे में युवती का शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई है और गर्भस्थ शिशु का डीएनए सुरक्षित किया गया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।