पोड़ैयाहाट: कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा से 54 फीट के कांवर में जल लेकर बासुकिनाथ जा रहे करीब 700 कांवरिये पोड़ैयाहाट पहुंचे
54 फीट के सजे धजे कांवर से कहलगांव के उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल लेकर बासुकिनाथ जाने के क्रम में करीब सात सौ कांवरियों का जत्था बुधवार की शाम पोड़ैयाहाट पहुंचा। चीर नदी के मनोरम तट पर स्थित गुड़मेश्वर धाम परिसर में इसने अपना पड़ाव डाला ।भोजन आदि से निवृत्त होने के बाद काफिला बासुकिनाथ धाम के लिए रवाना हो गया।