गांगड़तलाई: गांगड़तलाई जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म व वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांगड़तलमें दसलक्षण महापर्व के दसवें एवं अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म व वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। प्रात:काल आदिनाथ भगवान के प्रथम अभिषेक का लाभ अरुणा नरेंद्र दोसी परिवार ने लिया। प्रथम शांतिधारा अंकित पवन व सुधीर चंद्रकांत परिवार तथा पांडुकशिला पर शांतिधारा जयंत महत् विवेक परिवार ने की।