करेली: नेवी जवान पर चाकू से वार करने वाले आरोपी गिरफ्तार
🚨 करेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, धारदार चाकू बरामद
नरसिंहपुर/करेली। करेली थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों कार्तिक उदेनिया एवं अजय उर्फ छोटू नामदेव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कार्तिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 की रात करीब 10:45 बजे ग्राम छबड़ी में गणेश पंडाल के सामने आरोपी कार्तिक उदेनिया और अजय उर्फ छोटू नामदेव मोटरसाइकिल से पहुंचे। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सूरज कौरव को जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से उसके सीने एवं पीठ पर वार किए। घटना में सूरज कौरव गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में थाना करेली में अपराध क्रमांक 880/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 22 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे नारगी एवं माल्हनवाड़ा के पास गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कार्तिक उदेनिया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जब्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध करेली एवं गाडरवारा थानों में पूर्व से भी अपराध दर्ज होने की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वें, उपनिरीक्षक विजय धुर्वे, पीआर राजेन्द्र उईके, आरक्षक चेतन तंतुवाय, आरक्षक कपिल राजपूत, आरक्षक सचिन लोधी एवं आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।