लोहरदगा: लोहरदगा में जनजातीय शिल्पकार मेला: 70 कारीगरों के पारंपरिक उत्पादों को TRIFED से मिलेगा राष्ट्रीय बाजार
जनजातीय कारीगरों एवं उत्पादकों को सशक्त बनाने, उनके पारंपरिक कौशल एवं उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से TRIFED के क्षेत्रीय कार्यालय, झारखंड एवं बिहार द्वारा बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे लोहरदगा टाउन हॉल में एक दिवसीय जनजातीय शिल्पकार पंजीकरण मेला का आयोजन किया गाय।