अनूपपुर: मवेशी बाजार के सामने निकला धामन सांप, सांप बचाव दल ने किया सुरक्षित बचाव
मवेशी बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर टल के सामने धामन सांप दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सर्प प्रहरी छोटे लाल यादव की स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। टीम की तत्परता से सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई।