कुलपहाड़: महोबकंठ में 36.94 कुंतल अवैध आतिशबाजी बरामद, चार लोग गिरफ्तार
आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली पर्व को देखते हुए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने उमरई मोड़ के पास अवैध आतिशबाजी का परिवहन कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से पुलिस ने कुल 239 कार्टून अवैध आतिशबाजी बरामद की है, जिसका कुल वजन करीब 36.94 कुंतल बताया गया है।