Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image
image

*स्वतंत्रता दिवस पर बहुउद्देशीय हॉल में भव्य ‘तिरंगा कॉन्सर्ट’ का आयोजन* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 16 अगस्त 2026* स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर *बहुउद्देशीय हॉल, राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती* में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं *‘तिरंगा कॉन्सर्ट’* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ *मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी* तथा *उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला* ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से *‘वंदे मातरम्’* के गायन से हुई। इसके बाद देशभक्ति गीतों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। *राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा जीआरएस इंटर कॉलेज* के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। *मुख्य अतिथि दानिश आजाद अंसारी* ने अपने संबोधन में युवाओं से एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। *उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला* ने छात्र-छात्राओं से समाज की बुराइयों से दूर रहकर अपने भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का आह्वान किया। *भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र* ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्रों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके त्याग और बलिदान को हमें सदैव स्मरण रखना चाहिए तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर *नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, ब्लॉक प्रमुख रामनगर यशकांत सिंह, मोहम्मद आलम चौधरी, भाजपा उपाध्यक्ष भानु प्रताप मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, अमित वर्मा, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला पर्यटन अधिकारी* सहित जनपद के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले *एनएसएस, स्काउट एवं गाइड* के प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन *राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका श्रीमती मानवी सिंह* ने किया। इस भव्य आयोजन ने उपस्थित लोगों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

Basti, Basti | Aug 16, 2026

MORE NEWS

कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने

कांग्रेस कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने

Basti, Basti | Aug 16, 2026

*थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा पम्पिंग सेट का पंखा व मोटर चुराने वाले गिरोह के 03 शातिर चोर गिरफ्तार, 01 पम्पिंग सेट का पंखा, 01 मोटर व ₹3000/- नकद बरामद*
          जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 16 अगस्त 2026
*बस्ती:* पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ0 यशवीर सिंह* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के क्रम में थाना दुबौलिया क्षेत्र अंतर्गत हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस टीम द्वारा दिनांक *15.08.2026* को संदिग्ध वाहन/व्यक्ति/वस्तुओं की चेकिंग के दौरान *ग्राम सिकटिहवा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के पीछे* से चोरी के सामान के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से *01 पम्पिंग सेट का पंखा, 01 मोटर व ₹3000/- नकद* बरामद किया गया। इस संबंध में थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 *85/2025 धारा 303(2) BNS* में धारा *317(2) BNS* की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

                     *गिरफ्तार अभियुक्त*
1. *अशोक कुमार* पुत्र स्व0 रामचन्दर, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम सिकटिहवा, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती।
2. *रामजीत चौरसिया* पुत्र स्व0 साहबराम चौरसिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगहाराजा, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती।
3. *दीनानाथ वर्मा* पुत्र राम हिरावन, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सर्रैया लोधवा, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती।

                          *अनावृत अभियोग:*
1. मु0अ0सं0 85/2025 धारा 303(2), 317(2) BNS, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती। 2. मु0अ0सं0 05/2025 धारा 303(2) BNS, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती। दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 21:20 बजे, ग्राम सिकटिहवा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे जनपद बस्ती के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरोह बनाकर चोरी करते हैं। पिछले वर्ष गर्मी में ग्राम बीमारी से खेत से टुल्लू पंप व मोटर चोरी की थी। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से भी मोटर चोरी की घटना कारित की थी। आज भी चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे।
     *बरामदगी का विवरण:*
1. 01 पम्पिंग सेट का पंखा
2. 01 मोटर  
3. ₹3000/- नकद
*गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:*
*अभियुक्त अशोक कुमार* के विरुद्ध चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 18 अभियोग पंजीकृत हैं।  
*अभियुक्त रामजीत चौरसिया व दीनानाथ वर्मा* के विरुद्ध उपरोक्त 02-02 अभियोग पंजीकृत हैं।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
1. थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जीवन त्रिपाठी
2. उ0नि0 श्री सचिदानंद दुबे
3. उ0नि0 श्री सुरेश वरुण
4. हे0का0 रवि साहनी
5. का0 अभिषेक यादव
6. का0 जितेन्द्र प्रताप यादव

*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*  
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*

-

*थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा पम्पिंग सेट का पंखा व मोटर चुराने वाले गिरोह के 03 शातिर चोर गिरफ्तार, 01 पम्पिंग सेट का पंखा, 01 मोटर व ₹3000/- नकद बरामद* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 16 अगस्त 2026 *बस्ती:* पुलिस अधीक्षक बस्ती *डॉ0 यशवीर सिंह* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के क्रम में थाना दुबौलिया क्षेत्र अंतर्गत हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम द्वारा दिनांक *15.08.2026* को संदिग्ध वाहन/व्यक्ति/वस्तुओं की चेकिंग के दौरान *ग्राम सिकटिहवा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के पीछे* से चोरी के सामान के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से *01 पम्पिंग सेट का पंखा, 01 मोटर व ₹3000/- नकद* बरामद किया गया। इस संबंध में थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 *85/2025 धारा 303(2) BNS* में धारा *317(2) BNS* की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. *अशोक कुमार* पुत्र स्व0 रामचन्दर, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम सिकटिहवा, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती। 2. *रामजीत चौरसिया* पुत्र स्व0 साहबराम चौरसिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगहाराजा, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती। 3. *दीनानाथ वर्मा* पुत्र राम हिरावन, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सर्रैया लोधवा, थाना हर्रैया, जनपद बस्ती। *अनावृत अभियोग:* 1. मु0अ0सं0 85/2025 धारा 303(2), 317(2) BNS, थाना दुबौलिया, जनपद बस्ती। 2. मु0अ0सं0 05/2025 धारा 303(2) BNS, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती। दिनांक 15.08.2026 को समय करीब 21:20 बजे, ग्राम सिकटिहवा स्थित कम्पोजिट विद्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे जनपद बस्ती के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरोह बनाकर चोरी करते हैं। पिछले वर्ष गर्मी में ग्राम बीमारी से खेत से टुल्लू पंप व मोटर चोरी की थी। थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र से भी मोटर चोरी की घटना कारित की थी। आज भी चोरी का सामान बेचने की फिराक में थे। *बरामदगी का विवरण:* 1. 01 पम्पिंग सेट का पंखा 2. 01 मोटर 3. ₹3000/- नकद *गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:* *अभियुक्त अशोक कुमार* के विरुद्ध चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 18 अभियोग पंजीकृत हैं। *अभियुक्त रामजीत चौरसिया व दीनानाथ वर्मा* के विरुद्ध उपरोक्त 02-02 अभियोग पंजीकृत हैं। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* 1. थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जीवन त्रिपाठी 2. उ0नि0 श्री सचिदानंद दुबे 3. उ0नि0 श्री सुरेश वरुण 4. हे0का0 रवि साहनी 5. का0 अभिषेक यादव 6. का0 जितेन्द्र प्रताप यादव *संवाददाता: हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत* -

Basti, Basti | Aug 16, 2026