वारासिवनी: जनता दरबार में प्रदीप जायसवाल और नपा अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
नगर पालिका परिषद में आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, नपा अध्यक्ष सरिता मनोज दांदरे एवं अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। गंगोत्री कॉलोनी के जोड़ापीपल हनुमान मंदिर परिसर में जल निकासी के लिए बड़ी नाली निर्माण की मांग रखी गई।