महरौनी: नाराहट महरौनी मार्ग स्थित कुजान घाट नदी उफान पर, लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे पुल पार, वीडियो हुआ वायरल
नाराहट महरौनी मार्ग स्थित कुजान घाट पर नदी उफान पर होने के चलते लोग जान जोखिम में डालकर पुल को पार कर रहे हैं। वहीं उक्त घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। जो रविवार दोपहर से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।