दरभंगा: भीषण गर्मी और 24 घंटे बिजली कटौती से लोगों का आक्रोश, सड़क जाम कर किया हंगामा
दरभंगा। भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती और करीब 24 घंटे से आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का आक्रोश बढ़ गया। गुरुवार को नाका नंबर-6 पर यूसुफगंज, रहमगंज, करमगंज सहित आसपास के मोहल्लों के लोगों ने मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बिजली नहीं रहने से पंखे-कूलर बंद हैं और पानी की मोटर नहीं चलने के कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। उमस भरी गर्मी में दिक्कत