झालरापाटन: ABVP ने झालावाड़ कॉलेज में छात्रों की फीस वापसी की मांग की
झालावाड़ के पीजी कालेज में मंगलवार ABVP ने प्राचार्य को ज्ञापन दिया। यह ज्ञापन सत्र 2026-27 के तहत बीए और बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए फीस जमा करने वाले, लेकिन प्रवेश नहीं पाने वाले विद्यार्थियों की फीस वापसी की मांग को लेकर था। नगर सहमंत्री अजय खुण्डारा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि इन छात्रों की फीस अभी तक वापस नहीं की गई है।