धनौरा: गजरौला में दहेज विवाद के चलते बवाल, रेलवे ट्रैक पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल, बहन ने ससुराल पर की शिकायत
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में दहेज विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। बहन की ससुराल में शिकायत करने पहुंचे मायके वालों को कमरे में बंदकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। विवाद के बाद गजरौला-नजीबाबाद रेलवे ट्रैक पर भी पत्थरबाजी होने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में 12 नामजद।