सरीला: सरीला से निकली कावड़ यात्रा, सैकड़ों कांवड़िए बेतवा नदी में जल भरने के लिए रवाना, सोमवार को करेंगे जलाभिषेक
सावन माह में शिवभक्ति के बीच रविवार को सरीला नगर से सैकड़ों कांवड़िए बेतवा नदी से जल भरने के लिए रवाना हुए। गाजे-बाजे और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ निकली कांवड़ यात्रा से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। नगरवासियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। रविवार सुबह से ही सरीला नगर में कांवड़ियों के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था।