सिरसागंज: इटावा रोड पर ज्वेलर्स की दुकान पर चेन देखने आया युवक, दिनदहाड़े 2 सोने की चेन गले में डालकर साथी संग कार से फरार
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में गुरुवार को दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान पर फिल्मी अंदाज में चोरी की वारदात सामने आई है। इटावा रोड स्थित ज्वेलर्स की दुकान पर एक युवक चैन देखने के बहाने आया। दुकानदार से दो सोने की चेन लेकर अपने गले में डाली और साथी संग कर से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस बारदात से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।