सूरजपुर: सिलफिली में मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, चार नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा गया
सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के सिलफिली में मुस्कान मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। बीट पुलिसिंग से मिली सूचना और निगरानी के आधार पर पुलिस ने चार नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर 12 मोबाइल फोन, तीन ब्लूटूथ डिवाइस और वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की गई।