पंचदेवरी: पंचदेवरी में दंपती से मारपीट, चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जांच मे जुटी पुलिस।
कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी में खेत से लौट रही महिला के साथ मारपीट करने और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति की भी पिटाई करने का मामला सामने आया है। मामले में महिला के आवेदन पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी में हरेंद्र शर्मा की पत्नी गायत्री देवी ने आरोप लगाया है कि वह खेत में खाद छिड़ककर घर लौट रही थीं। इसी दौरान